{"_id":"60184abb8ebc3e32e764f8a2","slug":"heighway-abandoned-udhampur-news-jmu228188827","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनिहाल में पस्सियां गिरने से ढाई घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनिहाल में पस्सियां गिरने से ढाई घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/रामबन। रामबन के बनिहाल में पस्सियां गिरने पर सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग करीब ढाई घंटे तक बंद रहा। राजमार्ग बंद होने पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी मिलने पर फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी ने राजमार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया। जब राजमार्ग खुला तो जाम की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद शाम तक राजमार्ग पर बार बार जाम लगता रहा।
पिछले कुछ दिनों से राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही लगातार प्रभावित हो रही है। सोमवार को वाहनों की आवाजाही श्रीनगर से जम्मू की तरफ रखी गई थी। तड़के ही वाहन जम्मू की तरफ रवाना हो गए थे। सुबह करीब छह बजे बनिहाल में अचानक पस्सियां गिरने लगी और राजमार्ग बंद हो गया। राजमार्ग के बंद होते ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। कंपनी ने राजमार्ग को खोलने का काम भी शुरू कर दिया। ढाई घंटे मशक्कत करने के बाद सुबह करीब साढ़े आठ बजे पस्सियों को हटाने में कामयाबी मिली। इसके बाद जब वाहनों का चलना शुरू हुआ तो जाम की स्थिति बन गई। सैकड़ों की संख्या में वाहन जाम में फंस गए। पुलिस ने भी जाम को खुलवाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। वाहनों की संख्या इतनी अधिक थी कि पुलिस ने जाम को पूरी तरह से खुलवाना मुश्किल हो गया। इसके बाद शाम तक रामबन के विभिन्न हिस्सों में जाम लगता रहा। जाम के कारण रामबन के स्थानीय निवासियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
वहीं, उधमपुर में सुबह से ही घाटी जाने वाले ट्रकों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। रोके जाने पर चालकों को दिन भर परेशानियों का सामना करन पड़ा। पुलिस के अनुसार रोके गए ट्रकों को मंगलवार को घाटी की तरफ रवाना किया जा सकता है।