{"_id":"586feae34f1c1b0b32158c4c","slug":"heavy-snowfall-in-hills","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर/चिनैनी।
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
बर्फ बारी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम के बदलते मिजाज से पहाड़ी क्षेत्रों का नजारा काफी आकर्षक हो गया है। हर और बर्फ ही बर्फ है। कुदरत के इस रंग को भी हर कोई यादगार बनाना चाह रहा है। शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज बदला-बदला ही रहा। चिनैनी तहसील के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पत्नीटाप में भी शाम तक पांच इंच तक बर्फ गिर चुकी थी। वहीं नत्थाटाप में पिछले कुछ दिनों से जारी बर्फबारी शुक्रवार को भी होती रही।
विज्ञापन
यहां करीब डेढ़ फुट तक बर्फ जम चुकी है। जिस तरह से बर्फबारी जारी थी, उससे इन स्थलों पर भारी बर्फ गिरने की उम्मीद बन चुकी थी। शुक्रवार की सुबह से ही नत्थाटाप की चोटी धुंध के बीच लिपट चुकी थी, जिससे वहां पर बर्फ के फाहे गिर रहे थे।
विज्ञापन
सुबह तक पत्नीटाप में हलका ही हिमपात हुआ था, लेकिन दोपहर को पत्नीटाप में भी अच्छी बर्फबारी होने लगी, जिससे पत्नीटाप के देवदार के वृक्ष भी बर्फ के फाहों से लद गए। उधर जुगधार, स्योजधार, देराटाप, शिवगढ़ धार में भी लगातार हिमपात जारी है और यह चोटियां भी बर्फ से लद गई है।
विज्ञापन
मौसम जब मेहरबान हुअा तो हर तरफ। इस सीजन में पहली बार किश्तवाड़, भद्रवाह और डोडा कसबे में बर्फबारी हुई। किश्तवाड़ में दोपहर में हलकी बारिश हुई। उसके बाद से शाम तक बर्फ के फाहे गिरने का सिलसिला जारी रहा। यही हाल भद्रवाह की भी है। इस बर्फबारी से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।