फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   health news

Udhampur News: जिले में डेंगू के चार नए मामले आए, संक्रमितों की संख्या पहुंची 304

विज्ञापन
health news
उधमपुर। जिले में बुधवार को फिर डेंगू के चार नए मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या 304 पहुंच गई है।
विज्ञापन



हालांकि विभाग की ओर से लगातार जीएमसी अस्पताल में डेंगू टेस्ट किए जा रहे हैं। मौजूदा समय तक जीएमसी में 2261 डेंगू के टेस्ट किए गए। इनमें से 304 मामले सामने आए हैं। वहीं नए आए डेंगू मामलों के चलते विभाग की टीमों की ओर से संक्रमित लोगों के घरों में फॉगिंग करवाने के साथ ही डेंगू से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक भी किया गया।



इस संदर्भ में डीएमओ गोपाल दास का कहना था कि अब डेंगू के मामलों की गति कम हो गई है। उन्होंने कहा कि पिछले साल नवंबर की तुलना में डेंगू की संख्या काफी कम है लेकिन अभी भी लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है क्योंकि अभी खतरा बरकरार है। उन्होंने कहा कि बेशक डेंगू के मामलों में कमी आई हो लेकिन विभाग पूरी तरह से इस पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed