फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Handy Craft And Handloom Department Organised Camp

Udhampur News: कारीगरों व बुनकरों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने को किया प्रेरित

विज्ञापन
Handy Craft And Handloom Department Organised Camp
हस्तशिल्प एवं हथकरघा विभाग किश्तवाड़ ने हायर सेकेंडरी स्कूल पाडर में जागरूकता शिविर का आयोजन कि
किश्तवाड़। उपायुक्त राजेश कुमार शवन और एसडीएम पाडर अमित कुमार के निर्देश पर हस्तशिल्प एवं हथकरघा विभाग ने हायर सेकेंडरी स्कूल अठोली पाडर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें कारीगरों और बुनकरों को विभिन्न विभागीय योजनाओं के बारे में शिक्षित और उन्हें लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

बुनकरों को विभाग के साथ पंजीकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। अधिकारियों के अलावा क्षेत्र के 100 से अधिक कारीगरों ने भाग लिया। डीडीसी सदस्य पाडर हरि कृष्ण, सामाजिक कार्यकर्ता वीना परिहार और जगदीश राज ने कारीगरों और बुनकरों को विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। सहायक निदेशक हस्तशिल्प और हथकरघा, प्रदीप शान ने प्रतिभागियों को विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसमें क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री बुनकर मुद्रा योजना आदि स्कीमें शामिल थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed