फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Government Women's College became District Green Champion

गवर्नमेंट महिला कॉलेज बना जिला ग्रीन चैंपियन

विज्ञापन
Government Women's College became District Green Champion
उधमपुर। गवर्नमेंट महिला कॉलेज को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद की तरफ से जिला ग्रीन चैंपियन अवार्ड मिला है। इसे जिला प्रशासन के सहयोग से भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन कार्यशाला में डीसी इंदु कंवल चिब की मौजूदगी में प्रदान किया गया।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन स्वच्छता संबंधी गतिविधियों के संबंध में शिक्षण संस्था के लिए किसी भी प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए हमेशा तैयार है। वहीं, कॉलेज प्रिंसिपल प्रो. मीनू महाजन ने भी अवार्ड मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने संस्थान में स्वच्छता संबंधी सभी गतिविधियों को लागू करने के लिए स्टाफ और छात्रों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार कुछ मानदंडों पर आधारित था जिन्हें संस्था द्वारा सफलतापूर्वक पूरा किया गया था।
विज्ञापन

संस्था ने स्वच्छता एक्शन प्लांट कमेटी का सफलतापूर्वक गठन किया है, स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन, जल प्रबंधन, ऊर्जा प्रबंधन और हरियाली प्रबंधन के क्षेत्र में सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाया और लागू किया है। कार्यशाला की कार्यवाही का संचालन महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद की प्रतिनिधि डॉ. पल्लवी कौल और आरजू तंवर की ओर से किया गया था। इसमें में जीडीसी डुडू, जीडीसी चिनैनी, जीडीसी उधमपुर, जीडीसी रामनगर के प्रिंसिपल के अलावा विभिन्न कॉलेजों के फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed