फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   government college, admission, without cuet

Udhampur News: सरकारी कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, बिना सीयूईटी मिलेगा दाखिला

विज्ञापन
government college, admission, without cuet
उधमपुर। उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सरकारी कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार विद्यार्थियों को बिना सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा, जिससे छात्रों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

इससे पहले विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा, तैयारी और अतिरिक्त खर्च का सामना करना पड़ता था लेकिन अब पसंदीदा कॉलेज और विषय में प्रवेश लेना आसान हो गया है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है और रजिस्ट्रेशन फीस 200 रुपये निर्धारित की गई है। उधमपुर और रामनगर के सरकारी कॉलेजों में चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के तहत प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छात्र-छात्राएं जेके प्रवेश पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। जेके बोर्ड , सीबीएसई तथा किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास विद्यार्थी पात्र होंगे।
विज्ञापन


प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेज
विद्यार्थियों को 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, डोमिसाइल, पासपोर्ट साइज फोटो, कैरेक्टर सर्टिफिकेट तथा अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन के बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी और चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित समय में फीस जमा करवानी होगी। कॉलेजों में विज्ञान और कला संकाय के विभिन्न विषयों में सीटें निर्धारित की गई हैं। प्रो. पंकज शर्मा ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें ताकि मेरिट सूची में नाम आने की संभावना रहे। बच्चे 27 मई को शाम 7 बजे तक पंजीकरण कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रक्रिया तिथि



पंजीकरण 27 मई तक



पहली मेरिट सूची 30 मई



फीस जमा एक से छह जून तक



दूसरी मेरिट सूची नौ जून



फीस जमा 10 से 15 जून तक



स्पाट राउंड 18 से 25 जून तक



कक्षाएं शुरू 15/16 जुलाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed