फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   govardhan pooja

Udhampur News: गोबर से बनाई भगवान कृष्ण की प्रतिमा, खील-पताशे का लगाया भोग

Wed, 15 Nov 2023 12:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 15 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
govardhan pooja
प्राचीन रघुनाथ मंदिर में अन्नकूट गोवर्धन पर्व मनाया
विज्ञापन

कटड़ा । धर्मनगरी में अन्नकूट पर्व गोवर्धन पूजा पर्व स्थानीय लोगों ने हर्षोल्लास से मनाया। मंदिरों में गो माता के गोबर से पर्वत बनाकर गोबर से भगवान कृष्ण की प्रतिमा बनाई गई। खिल पताशे के साथ ही अन्य भोग भगवान कृष्ण को लगाए गए।

मुख्य पर्व प्राचीन रघुनाथ मंदिर सहित शिव दर्शन मंदिर में आयोजित हुआ। इसमें सुबह से लेकर रात तक पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस पर्व पर मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ ही पुजारियों ने भगवान कृष्ण की विधिवत पूजा अर्चना की। उन्होंने सुख शांति की कामना की। वहीं श्रद्धालुओं विशेष कर महिलाओं का पूजा अर्चना की और दोपहर को भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों सहित श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। वहीं मां वैष्णो देवी भवन पर भी अन्नकूट पर्व तथा गोवर्धन पूजा पर्व धूमधाम से मनाया गया। देर शाम को आरती के बाद भगवान कृष्ण को छप्पन भोग लगाए गए। रघुनाथ मंदिर कमेटी के प्रधान एडवोकेट सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि धार्मिक अन्नकूट पर्व के साथ एक गोवर्धन पूजा पर्व पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed