{"_id":"1598ec6ad87e5ce5083d025a14d33f96","slug":"girl-hit-slaps-to-young-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचले को लड़की ने चौक पर बुलाकर जड़ दिया थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनचले को लड़की ने चौक पर बुलाकर जड़ दिया थप्पड़
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया के दुरुपयोग और महिलाओें में बढ़ता आत्मविश्वास नगर में प्रत्यक्ष रूप से उस समय देखने को मिला, जब एक लड़की ने शरेआम व्यस्त दब्बड़ चौक पर एक युवक को थप्पड़ रसीद दिया।
विज्ञापन
दरअसल, कई दिन से नगर का एक युवक एक लड़की को वाट्सएप पर संदेश भेज रहा था। लड़की को कई बार मिलने के लिए बुलाया भी। हालांकि लड़की इस संदेश का कोई जवाब नहीं दे रही थी।
विज्ञापन
इसके बावजूद लड़के ने उसे परेशान करना बंद नहीं किया। लड़की ने तंग आकर वाट्सएप पर संदेश भेजने वाले लड़के को दब्बड़ चौक पर बुलाया। दोपहर के समय लड़का आनन-फानन में चौक पर पहुंचा।
विज्ञापन
उस समय भी लड़की संदेश का जवाब दे रही थी। लड़की ने लड़के को पूछा कि वह कहां है, इस पर लड़केे ने अपनी ड्रेस बताई। हाथ खड़ाकर लड़की को अपनी मौजूदगी की जानकारी दी।
लड़की सीधे लड़के के पास पहुंच कर थप्पड़ रसीद कर दिए। पूरा मंजर नजदीक के दुकानदार भी देख रहे थे। तुरंत वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने बीचबचाव करने का प्रयास किया।
लड़के का मोबाइल देखा और पाया कि उसने ही लड़की को संदेश भेजे हैं। लड़के ने मौके पर ही लड़की से माफी मांगी। अफरातफरी में लड़का मौके से रफ्फूचक्कर हो गया। हालांकि यह मामला पुलिस तक नहीं पहुंच सका।