{"_id":"67f4387d45affe15d2040c16","slug":"gave-tribute-to-martyr-balbir-singh-jamwal-udhampur-news-c-202-1-udh1007-122069-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जयंती पर बलिदानी नायक बलबीर सिंह जम्वाल को भेंट की श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जयंती पर बलिदानी नायक बलबीर सिंह जम्वाल को भेंट की श्रद्धांजलि
विज्ञापन
उधमपुर। देविका परिसर में लगी शहीद नायक बलबीर सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर फूल मालाएं चढ़ाकर
फोटो सहित
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ऑल इंडिया डोगरा फाउंडेशन की ओर से सेना के बलिदानी नायक बलबीर सिंह जम्वाल की जयंती मनाई गई। देविका तट पर उनकी प्रतिमा पर फूल मालाएं चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्य और शहीद जवान के परिजन भी शामिल हुए।
परिषद के सदस्य ने बताया कि नायक बलबीर सिंह तीन जुलाई 2004 में कुपवाड़ा सेक्टर में आतंकियों से लोहा लेते हुए देश के लिए बलिदान हो गए थे। पूर्व सैनिक सेवा परिषद व उनके परिजन के अलावा ऑल इंडिया डोगरा फाउंडेशन के सदस्यों ने बलिदानी की प्रतिमा को पुष्प अर्पित करते श्रद्धांजलि भेंट की। उन्होंने कहा कि हम संस्था और इस कार्यक्रम में आने वाले लोगों को नमन करते हैं। जो देश के लिए बलिदान हुए हैं उन पर हमें फख्र होना चाहिए। सभी में ऐसा ही जज्बा होना चाहिए। इससे देशभक्ति की लहर पूरे देश में फैलेगी। उन्होंने बताया कि शहीद बलबीर सिंह जम्वाल रामनगर के परोआ जागीर के रहने वाले थे।
डोगरा फाउंडेशन के चेयरमैन राकेश खजूरिया ने अपने संबोधन में कहा कि बलिदानी बलबीर सिंह जम्वाल का आज जन्मदिवस है जिसके चलते उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है। उनकी मांग है कि जो भी देश के लिए बलिदान होते हैं, उनकी प्रतिमाएं शहर में विभिन्न जगहों में लगाई जाएं ताकि लोगों को प्रेरणा मिल सके। इस मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।