{"_id":"606f4b7c8ebc3e590c0a2164","slug":"freedom-fighters-bowed-out-by-taking-a-post-tour-udhampur-news-jmu2330468177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद यात्रा निकाल कर स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद यात्रा निकाल कर स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला खेल विभाग की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत डूडू ब्लॉक में पद यात्रा निकाली गई। इस दौरान जहां स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया वहीं, विभिन्न विषयों के संदर्भ में लोगों को जागरूक भी किया गया। कार्यक्रम में करीब 180 विद्यार्थियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है।
पीईएम सोमदेव खजूरिया की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत और देशभक्ति के नारे लगाकर की गई। इसमें पीईएम रमेश चंद्र ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर प्रतिभागियों को जल संरक्षण, प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने, नशाखोरी रोकने, बिजली बचाने, स्वच्छ भारत अभियान, फिट इंडिया और कौशल विकास और कोविड-19 के संदर्भ में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में एमडीएम प्रदीप सिंह चिब मुख्यातिथि थे, जिन्होंने प्रतिभागियों को स्वतंत्रता सेनानियों, सामाजिक मूल्यों आदि के बारे में जागरूक किया। साथ ही सभी से कोविड-19 के जारी दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
पद यात्रा के अलावा हायर सेकेंडरी स्कूल जखेड़ और हाई स्कूल डूडू में खेलो इंडिया का छोटा केंद्र भी शुरू किया गया। इस मौके पर बीडीसी सदस्य दर्शन कुमार, चौकी अधिकारी डूडू एएसआई नसीब सिंह, सेवानिवृत्त हेडमास्टर खेमराज, सरपंच दर्शना देवी, पूर्व सरपंच रोमेश चंद्र आदि मुख्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।