{"_id":"46a097d0364d3ce965f48eaa88a00116","slug":"four-injured-in-road-accident-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता भूलकर टकराए दो बाइक सवार, 4 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता भूलकर टकराए दो बाइक सवार, 4 जख्मी
उधमपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बुधवार देर शाम रास्ता भूले दो बाइक की आपस में टकरा गए। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों को उधमपुर के जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। देर रात दो घायलों को जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जनाकारी के अनुसार हाईवे पर मांड के नजदीक जम्मू से कुछ युवा दो बाइक पर कटड़ा के लिए निकले थे। रास्ता भूल जाने के कारण वह दोमेल की बजाय टिकरी की तरफ आने लगे थे।
विज्ञापन
रास्ते में एक तीखे मोड़ पर दोनों बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। इसमें सवारपी शर्मा निवासी बख्शीनगर, राहुल निवासी कृष्णा नगर, एस बख्शी निवासी तालाब तिल्लो, दीपेश निवासी अखनूर घायल हो गए।
विज्ञापन
एस बख्शी और दीपेश की बाइक खाई में गिर गई थी। इसके कारण उनके सिर पर गहरी चोट आई। इन दोनों को जम्मू रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार जम्मू से उधमपुर की तरफ आ रही दो बाइक अचानक मांड के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सभी घायलों की हालत सामान्य है।
घायलोें से पूछताछ के बाद पाया गया कि सभी श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए जा रहे थे। घायलों की उम्र 20 से 23 साल के बीच है। सभी के अभिभावकों को सूचना दे दी गई है। बाइक सीज कर ली हैं और मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।