फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   four feet ice frozen in Ntthatop

नत्थाटाप में चार फुट तक जम गई है बर्फ

Mon, 09 Jan 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर/चिनैनी।
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर/चिनैनी। Updated Mon, 09 Jan 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन

लगातार तीसरे दिन रविवार को भी नत्थाटॉप, पत्नीटॉप के अलावा स्योजधार, देराटाप, जुगधार, शिवगढ़ धार और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। बारिश बिल्कुल नहीं हुई, इससे काफी राहत मिली। सुबह क समय धूप निकलने से पहाड़ चांदी की तरह चमक रहे हैं। अब तक नत्थाटॉप में चार फुट तक और पत्नीटॉप में डेढ़ फुट तक बर्फ जम चुकी है।

विज्ञापन


रविवार की सुबह आसमान थोड़ी देर के लिए साफ  जरूर हुआ, लेकिन उसके बाद फिर आसमान पर बादलों का डेरा लग गया, जिससे क्षेत्र में ठंड में काफी इजाफा हो गया। पहाड़ों पर पड़ी बर्फ  के चलते बर्फीली हवा के चलने का दौर जारी रहा। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों की संख्या बाजारों में भी काफी कम रही। कई क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते रविवार की दोपहर तक मार्ग बंद रहे, जिसे बाद में खोल दिया गया।
विज्ञापन


कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई है। शाम के समय मौसम का मिजाज फिर बदल गया था। बारिश की उम्मीद बन गई थी। बारिश और बर्फबारी से किसानों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैलानियों ने बर्फ के बीच की अठखेलियां
देवदारों के पेड़ों पर पड़ी बर्फ  हर किसी को आकर्षित करने के लिए काफी थी। उत्साहित सैलानी काफी उतावले हो रहे थे। कोई बर्फ  के गोले एक दूसरे पर फेंक रहे थे तो कोई हिममानव बनाकर खेल रहे थे। हर सीन को कैमरे में भी पर्यटक कैद कर रहे थे। इस दौरान स्लेज के जरिये भी सैलानी बर्फ  की सैर कर गदगद हो उठे। पत्नीटाप के आसपास के पहाड़ भी बर्फ  से लकदक हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed