फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Four Cattle Smugglers Arrested

Udhampur News: 27 गोवंश को मुक्त करवाया, चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Four Cattle Smugglers Arrested
गोवंश तस्करी के आरोप में पकड़े गए आरोपी।
उधमपुर। गोवंश तस्करी के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए पुलिस ने चिनैनी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में 27 गोवंश को मुक्त करवाया। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पहले मामले में शुक्रवार रात गश्त के दौरान चिनैनी के बश्ट में पुलिस ने ट्रक (जेके01एक्यू-5888) को रोका। जांच करने पर इसमें 24 गोवंश क्रूरतापूर्वक बंधे हुए मिले। इन गोवंशको बिना अनुमति के ले जाया जा रहा था। सभी गोवंश को मुक्त करवाते हुए पुलिस ने ट्रक चालक जाकिर राशिद निवासी बनिहाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पुलिस ने महिंद्रा गाड़ी (जेके19ए-2917) को चिनैनी के एंथल चौक पर रोका। इसमें तीन गोवंश बंधे हुए मिले, जिन्हें मुक्त करवाया गया। पुलिस ने पशु तस्करी के आरोप में रामबन निवासी चालक मुबाशिर हुसैन और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संदर्भ में मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed