फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   For the ninth consecutive day, heaps of dirt remained in the city

लगातार नौवें दिन शहर में लगे रहे गंदगी के ढेर

विज्ञापन
For the ninth consecutive day, heaps of dirt remained in the city
उधमपुर। नौ दिन से गंदगी न उठाए जाने के कारण देविकानगरी उधमपुर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गया है। शहर के कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां पर लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। मीट मार्केट के पास लगे डंपिंग स्टेशन से तो दुकानदारों का काम प्रभावित होने लगा है। शहर में गंदगी के लगे ढेर का प्रमुख कारण सुई में स्थानीय निवासियों की तरफ से गंदगी नहीं फेंकने देना है। गंदगी बढ़ने के साथ नगर परिषद की चिंता भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

उधमपुर शहर से हर रोज 25 से 30 टन गंदगी निकलती है और नगर परिषद के सफाई कर्मचारी इसको इकट्ठा कर शहर से बाहर सुई इलाके में जमा कर देते हैं। करीब दो वर्ष से इस स्थान पर गंदगी को जमा किया जा रहा था और करीब एक वर्ष तक किल वेस्ट के जरिए सूखी गंदगी का निस्तारण किया गया। कर्मचारियों की कमी के कारण किल वेस्ट बंद कर दिया गया। ऐसे में गंदगी के निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं है। मौजूदा समय में करीब 20 हजार टन से ज्यादा गंदगी सुई में जमा है। अब यह गंदगी स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है और स्थानीय निवासी गंदगी फेंकने नहीं दे रहे हैं। नौ दिन से शहर से निकलने वाली गंदगी शहर में ही जमा हो रही है और नगर परिषद बाहर नहीं फेंक पा रहा है। मौजूदा समय में शहर में करीब 250 टन गंदगी जमा हो चुकी है और शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। अब शहर में हर तरफ गंदगी के ढेर लगे नजर आ रहे हैं। कई मार्ग तो अब ऐसे हैं, जहां शहरवासियों के लिए गुजरना मुश्किल होता जा रहा है। कूढ़ा निस्तारण के लिए शहरवासियों ने अब पार्षदों व नगर परिषद चेयरमैन से मांग करना शुरू कर दिया है। पार्षदों के लिए अब शहरवासियों को जवाब देना मुश्किल होता जा रहा है। वहीं ईद को लेकर दो दिन की सरकारी छुट्टी के चलते प्रशासन व नगर परिषद इस परेशानी को दूर करने के लिए कोई बैठक नहीं कर पा रहे हैं। मंगलवार को इसको लेकर आयोजित होने वाली बैठक में कोई हल निकलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed