{"_id":"61afa1f9986cc3753a14ad59","slug":"flag-day-udhampur-news-jmu2493733178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर स्वयंसेवकों ने किया 60 हजार रुपये का धन संग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर स्वयंसेवकों ने किया 60 हजार रुपये का धन संग्रह
विज्ञापन
ोटो..किश्तवाड़ में सशस्त्र झंडा दिवस पर धन संग्रह करते एनसीसी व एनएसएस केडेट
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। जिले में सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मंगलवार को उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा के पर्यवेक्षण में सरकारी डिग्री कॉलेजों, एनसीसी और एनएसएस कैडेटों के सहयोग से एक स्वैच्छिक धन संग्रह कार्यक्रम हुआ। मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त ने कांफ्रेंस हॉल परिसर में की।
इसमें एनसीसी अधिकारी जीडीसी किश्तवाड़ मधु बाला, एनएसएस अधिकारी अजय कुमार और सोनिका सेन के साथ कैडेट भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और कैडेटों को विभिन्न विभागों से विभिन्न स्थानों पर नागरिकों से धन एकत्र करने के तरीके के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान उन्होंने राष्ट्र निर्माण की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं में आत्म बलिदान के मूल्यों को विकसित करने के लिए आम जनता के बीच सशस्त्र सेना झंडा दिवस के बारे में जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। उसके बाद एनसीसी और एनएसएस कैडेटों को जिले के अलग-अलग स्थानों पर भेजकर धन संग्रह अभियान शुरू किया गया। एनसीसी और एनएसएस स्वयंसेवकों ने कुल 60 हजार रुपये एकत्र किए, जो सशस्त्र बलों के बलिदान के लिए श्रद्धांजलि है।

फोटो..किश्तवाड़ में सशस्त्र झंडा दिवस पर धन संग्रह करते एनसीसी व एनएसएस केडेट- फोटो : UDHAMPUR