फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Five injured in vehicle collision

वाहनों की टक्कर में पांच जख्मी

Sat, 23 Jan 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन Updated Sat, 23 Jan 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Five injured in vehicle collision

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल थाना अंतर्गत शाबनबास इलाके में दो वाहनों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में पांच यात्री घायल हो गए। स्थानीय उपजिला अस्पताल में सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। वहां से तीन को नाजुक हालत में श्रीनगर मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे बनिहाल रेलवे स्टेशन से एक टवेरा टैक्सी (जेके13बी-9850) जम्मू की ओर जा रही थी। कुछ ही किलोमीटर आगे बढ़ने पर जब वह शाबनबास इलाके में पहुंची तो सामने से आ रहे एक ट्रक (जेके05ए-8346) के साथ भिड़ंत हो गई। इस हादसे में टवेरा के चालक सहित पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया।

फिर वहां से तीन माजिद अहमद निवासी सोपोर, शौकत अहमद निवासी कुपवाड़ा और तारिक अहमद निवासी लोलाब कुपवाड़ा को गंभीर हालत में श्रीनगर रेफर कर दिया गया। जबकि दो अन्य जीवन सिंह निवासी उधमपुर और चालक का उपचार स्थानीय अस्पताल में ही चल रहा है। इनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed