{"_id":"602eb64b8ebc3ee94d3c9f4c","slug":"first-dose-of-kovid-vaccine-given-to-dc-and-ssp-udhampur-news-jmu2294882107","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी और एसएसपी को दी गई कोविड वैक्सीन की पहली खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी और एसएसपी को दी गई कोविड वैक्सीन की पहली खुराक
विज्ञापन
उधमपुर। जिला अस्पताल में वीरवार को डीसी डॉ. पीयूष सिंगला और एसएसपी सरगुन शुक्ला कोविड -19 वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। इसके बाद उन्होंने लोगों से बेहिचक व बिना शंका के लोगों से टीका लगवाने की अपील की।
जिला अस्पताल में वैक्सीन की पहली खुराक लेने के बाद उपायुक्त और एसएसपी ने प्रोटोकॉल के अनुसार निगरानी वार्ड में तीस मिनट बिताए। दोनों को उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सिम्मी ने प्रोविजनल प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। डीसी ने जिला अस्पताल में जारी टीकाकरण प्रक्रिया का जायजा लिया। सीएमओ डॉॅॅक्टर केसी डोगरा ने बताया कि जिला पूरे प्रदेश में कोविड -19 टीकाकरण की पहली खुराक के लक्ष्य को पूरा करने में दूसरे स्थान पर है।
16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण कार्यक्रम में 16 फरवरी तक 3575 पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मचारी में से 2713 को पहली डोज दी गई है। वहीं, 7353 पंजीकृत फ्रंटलाइन वर्कर्स में से 3846 को टीका लगाया गया है। विभाग ने हेल्थ केयर वर्करों के लिए कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक का प्रबंध भी शुरू किया है। जिन्होंने पहली खुराक प्राप्त करने के बाद 28 दिन का समय पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान सभी ब्लॉक मुख्यालयों में एक साथ चल रहा है। भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सभी सावधानियों के साथ फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए सीआरपीएफ कैंप रौंद दोमेल, आइटीबीपी मुख्यालय और शेर-कश्मीर पुलिस अकादमी में भी टीकाकरण का विशेष सत्र चलाया गया है। इस मौके पर जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विजय रैना, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर यासीन मलिक, डॉक्टर चंदकांता आदि मौजूद रहे।