फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Fire in van due to short circuit, big accident averted

शार्ट सर्किट से वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
Fire in van due to short circuit, big accident averted
उधमपुर। शहर में सिटी लाइट सिनेमा के पास खड़ी वैन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिस पर लोगों और दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद काबू पाया है। वहीं, जांच में पता चला कि बैटरी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सिटी लाइन सिनेमा के पास खड़ी वैन से लोगों ने धुंआ निकलते देखा। इसके बारे में लोगों ने पहले वैन मालिक को सूचित किया। कुछ समय के बाद वैन का मालिक मौके पर पहुंच गया। सूचना मिलने पर कुछ दूरी पर तैनात सिविल डिफेंस के सदस्य भी पहुंच गए। सभी ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। लोगों ने वैन में पानी डाल कर आग पर काबू भी पा लिया। कुछ समय के बाद दमकल विभाग का वाहन भी पहुंच गया और फिर दमकल विभाग की टीम ने पानी डाल कर हालात को पूरी तरह से संभाल लिया। दमकल विभाग की टीम ने जांच में पाया कि आग बैटरी में शार्ट सर्किट होने से लगी है। अगर समय पर काबू नहीं पाया जाता तो वैन राख हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed