फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Fire in Car

Udhampur News: चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार

विज्ञापन
Fire in Car
उधमपुर के मलाड में हाइवे पर स्कोडा कार में लगी आग:
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मलाड़ क्षेत्र में शनिवार की रात चलती स्कोडा सुपर्ब कार (एचआर51एके- 9733) के एसी में आग भड़क उठी। समय रहते कार में सवार लोग बाहर निकल आए। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को चपेट में ले लिया।
कार को आग लगी देख स्थानीय लोगों की ओर से फौरन घटना की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कार में लगी आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कार पूरी तरह से जल चुकी थी।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शार्ट-सर्किट होने से कार में आग लगी है। पुलिस ने थाना उधमपुर में इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हरियाणा नंबर की कार में कितने और कहां के लोग सवार थे इसका पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed