फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   fire at SPO home in udhampur

धनु में एसपीओ का घर जलकर राख

विज्ञापन
fire at SPO home in udhampur
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर धनु इलाके में शनिवार देर रात को एक घर आग लगने से जलकर राख हो गया। घर में अचानक भड़की आग के कारण पीड़ित परिवार अंदर से कोई सामान नहीं बचा पाए। बताया जा रहा है कि घर का मालिक एसपीओ के पद पर तैनात है। शनिवार देर रात भड़की आग की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं थीं, लेकिन कुछ भी नहीं बचा पाईं।
विज्ञापन

टिकरी पुलिस चौकी में तैनात एसपीओ गुरदेव सिंह ने बताया कि देर रात करीब दो बजे उसे फोन पर सूचना मिली की कि उसके घर में आग लग गई है। सूचना के बाद तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम शहर से धनु के लिए रवाना हो गई। इसके साथ ही वह स्वयं भी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। करीब एक घंटे बाद जब पुलिस और दमकल की टीम वहां पहुंची। तब तक पूरा घर आग की चपेट में आ चुका था। हर तरफ आग की लपटें निकल रहीं थीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस और दमकल टीम ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। करीब डेढ़ घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिलन तब तक अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। एसपीओ ने बताया कि घर के अंदर कोई भी सामान नहीं बचा है। जीवन भर की जो भी जमा पूंजी थी सब जलकर राख हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed