फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Fines collected from encroaching shopkeepers, street vendors

अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों, रेहड़ीवालों से वसूला जुर्माना

विज्ञापन
Fines collected from encroaching shopkeepers, street vendors
उधमपुर। नगर परिषद की टीम ने शनिवार को अतिक्रमण को बढ़ावा देने वाले दुकानदारों और रेहड़ी फड़ी वालों के खिलाफ अभियान छेड़ा। घंटों तक चली कार्रवाई में करीब पांच हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही दुकानदारों और रेहड़ी वालों को चेतावनी दी कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया तो इससे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दोपहर के समय नगर परिषद की टीम कार्रवाई करती हुई। कार्रवाई की शुरूआत अपने कार्यालय के बाहर से ही की गई। जिन दुकानदारों ने अपना सामान जरूरत से अधिक बाहर रखा था तो उनको जुर्माना लगाने के साथ सामान जब्त करने की चेतावनी दी गई। इसके साथ गोल मार्केट, बस अड्डा व शहर के विभिन्न हिस्सों में बिना लाइसेंस की रेहड़ियों और फड़ियों को कब्जे में लिया गया। जब यह रेहड़ी व फड़ी वाले अपनी रेहड़ियों लेने के लिए नगर परिषद के कार्यालय में पहुंचे तो इनसे जुर्माना वसूल किया गया। नगर परिषद ने सभी को चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द बिना लाइसेंस की रेहड़ियों को हटाया जाए। अगर नहीं हटाई जाती है तो आने वाले दिनों में इसको लेकर सख्ती के साथ काम किया जाएगा। घंटों तक चली कार्रवाई में नगर परिषद ने करीब पांच हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। नगर परिषद की टीम का कहना है कि अभी तो दुकानदारों और रेहड़ी, फड़ी वालों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर जल्द नो रेहड़ी जोन से रेहड़ियों को हटाया नहीं जाता है तो आने वाले दिनों में बड़ा अभियान छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed