फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Farooq work as foreign agents : Bhim Singh

विदेशी एजेंट की तरह काम करते हैं फारूक : भीम सिंह

Sun, 29 Nov 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Sun, 29 Nov 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
Farooq work as foreign agents : Bhim Singh

पीओके पर दिए विवादित बयान पर पैंथर्स पार्टी के संस्थापक प्रो. भीम सिंह ने नेकां के संरक्षक फारूक अब्दुल्ला पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य में फारूक एक विदेशी एजेंट की तरह काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


प्रो. सिंह ने पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया के सरकारी आवास पर शनिवार को प्रेस वार्ता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार को भी विफल सरकार करार दिया।
विज्ञापन


प्रो. भीम सिंह ने मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेशनल कांफ्रेंस ने हमेशा ही कांग्रेस के दबाव में काम किया है और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला कभी भारत का समर्थन करते नजर नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह राज्य में हमेशा ही एक विदेशी एजेंट की तरह काम करते रहे हैं। अभी पीओके को लेकर दिया गया उनका बयान इस बात की पुष्टि करता है। भीम सिंह ने कहा कि नेकां संरक्षक को यह बात समझ लेनी चाहिए कि पीओके भारत का हिस्सा है और हमेशा भारत का ही रहेगा।


प्रो. सिंह ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के हालात को देख कर साफ पता चलता है कि देश में कोई सरकार नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के रूप में एक शख्स हुकूमत कर रहा है। केंद्र सरकार लगभग हर क्षेत्र में विफल हो चुकी है। प्रधानमंत्री विदेशी कंपनियों के पास जाकर व्यापार के जरिये देश को बेचने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed