फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Faith outweighs the cold, devotees reach the temple chanting slogans

Udhampur News: ठंड पर आस्था भारी, जयकारे लगाते श्रद्धालु पहुंच रहे भवन

Tue, 30 Dec 2025 01:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 30 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Faith outweighs the cold, devotees reach the temple chanting slogans
शाम पांच बजे तक 18 हजार लोग मां वैष्णो के दरबार की ओर हो चुके थे रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। भवन पर दिनभर मौसम का मिजाज मिलाजुला रहा। इस दौरान बादल छाए रहे। ठंडी हवा का दौर भी जारी रहा। इससे ठंड में इजाफा महसूस किया गया। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई है। मां के जयकारे के साथ श्रद्धालु उत्साह से भवन की ओर प्रस्थान करते रहे।

सोमवार शाम 5 बजे तक करीब 18 हजार श्रद्धालु यात्रा पर्ची लेकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। रविवार को सप्ताहांत के चलते श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही और करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेका। आने वाले दिनों में मौसम और रेल सेवाओं की स्थिति के अनुसार श्रद्धालुओं की संख्या में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई जा रही है। 30 और 31 दिसंबर को श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed