फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Eye Checkup Camp

Udhampur News: लाली डब्बर में रोटरी आई अस्पताल की मदद से लगाया नेत्र जांच शिविर

विज्ञापन
Eye Checkup Camp
मौंगरी के लाली डब्बर में रोटरी आई अस्पताल की ओर से लगाया गया नेत्र जांच ​शिविर में उप​स्थित लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शहरवासी शाम लाल खजूरिया ने तहसील मौंगरी के लाली डब्बर में रोटरी आई अस्पताल की मदद से 24वां नेत्र जांच शिविर लगाया गया। प्रीति खजूरिया ने बताया कि शिविर में मरीजों को मुफ्त दवाएं और चश्मे वितरित किए गए।

इस दौरान 25 मोतियाबिंद रोगियों की पहचान की गई जिनको 10 जुलाई को आगे की जांच के लिए उधमपुर के रोटरी अस्पताल में जांच के लिए बुलाया गया है। इन मरीजों के ऑपरेशन किए जाएंगे। शिविर में 110 लोगों को नजर के चश्मे दिए गए। खजूरिया ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में कई ग्रामीणों की दृष्टि खोने की समस्या हो जाती है। इस शिविर से इस अंतर को पाटने की एक कोशिश थी। चिकित्सा शिविर या नेत्र शिविर रोगियों भावनात्मक भलाई पर भी सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। उन्होंने कहा कि सामुदायिक समर्थन को बढ़ावा देते हैं और वित्तीय बोझ को कम करते हैं। खजुरिया ने कहा कि भविष्य में ओर ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे। मौके पर रोटरी के अनिल गुप्ता, मुकेश यादव, नवनीत कुमार , विकास विजय कुमार, वेद प्रकाश, मनीषा, प्रिया, हरविंदर सिंह, सुरजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed