फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Exhibition Organised Today

Udhampur News: क्रिमची पांडव मंदिर में आज मनाया जाएगा विश्व संग्राहलय दिवस

विज्ञापन
Exhibition Organised Today
क्रिमची पांडव मंदिर।
उधमपुर। अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर रविवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, श्रीनगर मंडल, जम्मू द्वारा उधमपुर के क्रिमची स्थित प्राचीन मंदिर समूह में प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह स्थल जम्मू क्षेत्र के ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण 8वीं–9वीं शताब्दी ईस्वी के मंदिर समूहों में से एक है।
विज्ञापन

इस अवसर पर एएसआई की ओर से जम्मू और कश्मीर के केंद्रीय संरक्षित स्मारकों एवं स्थलों तथा भारत के विश्व धरोहर स्मारकों पर आधारित एक फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीसी सलोनी राय द्वारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में एक क्यूआर कोड आधारित सूचना प्रणाली का भी उद्घाटन किया जाएगा। यह डिजिटल पहल आगंतुकों के अनुभव को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से की गई है, जिससे वे अपने स्मार्टफोन पर साइट से संबंधित ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकें। इस माध्यम से एएसआई डिजिटल सहभागिता और विरासत के प्रति जागरूकता को विशेष रूप से युवाओं के बीच बढ़ावा दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed