{"_id":"686ad10a552f48fd1c0f960e","slug":"electricity-department-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-124966-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: क्रिमची में 250 केवीए ट्रांसफार्मर लगा, सुचारु बिजली आपूर्ति मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: क्रिमची में 250 केवीए ट्रांसफार्मर लगा, सुचारु बिजली आपूर्ति मिलेगी
विज्ञापन
क्रिमची में ट्रांसफार्मर का लोकार्पण करते विधायक पवन कुमार गुप्ता।
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के साथ लगते क्रिमची क्षेत्र में रविवार को 250 केवीए ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया गया। इसका उद्घाटन उविधायक पवन कुमार गुप्ता ने किया। अब इलाके के लोगों को सुचारु बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
विधायक ने बताया कि यह ट्रांसफार्मर लगभग नौ लाख की लागत से स्थापित किया गया है। इस ट्रांसफार्मर की स्थापना से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिससे सैकड़ों निवासियों को बेहतर वोल्टेज स्थिरता और बार-बार होने वाली बिजली कटौती से राहत मिलेगी। यह जनता की एक पुरानी मांग थी, जो पिछले पांच वर्षों से लंबित थी।
अपने संबोधन में गुप्ता ने ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और हर घर को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में बिजली ढांचे को उन्नत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि जनता की आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
इस बीच क्रिमची पंचायत के लोगों ने मांगों का एक ज्ञापन भी विधायक को सौंपा जिस पर उन्होंने समयबद्ध समाधान का आश्वासन दिया। स्थानीय निवासियों और समुदाय के प्रमुख सदस्यों ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नया ट्रांसफार्मर कम बिजली आपूर्ति से होने वाली दैनिक परेशानियों को कम करेगा।
इस कार्यक्रम में विद्युत विकास विभाग के अधिकारी, स्थानीय पंचायत सदस्य और उत्साही ग्रामीण उपस्थित थे।