{"_id":"586401c94f1c1b265eeeb134","slug":"electricity-cut-in-many-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई इलाकों में दिनभर गुल रहती है बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई इलाकों में दिनभर गुल रहती है बिजली
ब्यूरो/ उध्ामपुर
Updated Wed, 28 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की अघोषित कटौती के कारण जिले के कई भागों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के घोरड़ी, रिट्टी, रठियान व कशीराह क्षेत्र में बिजली कटोती का सबसे अधिक असर देखने को मिल रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन से बिजली की अघोषित कटों पर रोक लगाने की अपील की है।
विज्ञापन
पूरे जिले में बिजली कटौती को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में खासा रोष व्याप्त है।
बिजली की अघोषित कटौती के कारण घोरड़ी, रिट्टी, कशीराह व रठियान के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। घोरड़ी निवासी राजेश का कहना था कि पिछले कई दिनों से दिनभर बिजली विभाग द्वारा क्षेत्र में कट कर दिया जाता है। इसके कारण गांव के लोगों को सूरज के ढलते ही दीये की रोशनी में घर का काम करना पड़ता है।
विज्ञापन
रात के समय तो परेशानी का खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। बच्चों को पढ़ाई में खासी परेशानी आ रही है। रिट्टी निवासी रवी सिंह ने का कि बिजली विभाग द्वारा क्षेत्र के लोगों को बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित रखा जा रहा है। कई दिनों से लोगों को मोबाइल तक चार्ज करने में दिक्कतें आ रही है, क्योंकि विभाग द्वारा कभी कभी तो दिन के समय भी बिजली काट दी जाती है।
विज्ञापन