फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   electric wire problem

Udhampur News: जमीन को छू रहा बिजली का तार, आठ दिन से हादसे का इंतजार

विज्ञापन
electric wire problem
रामनगर के नत्था सिंह पार्क में विभाग की गंभीर लापरवाही से बढ़ा खतरा
विज्ञापन


रामनगर। नत्था सिंह पार्क में बिजली का तार काफी नीचे आ चुका है जिस कारण कभी भी हादसा हो सकता है। हैरानी की बात है कि आठ दिन बीतने के बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बने हैं। इस कारण रोजाना सैर के लिए आने वाले लोगों में खौफ है।
काफी लोगों ने सैर करना छोड़ दिया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार समस्या बताने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बिजली की तार इतना नीचे है कि कोई भी इसकी चपेट में आ सकता है। अगर यह गिर गया तो बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसलिए दुकानदारों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ विरोध दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

दुकानदार नंद मोहत्रा, प्रणब गुप्ता और अनिल कुमार ने बताया कि नत्था सिंह पार्क में बिजली की सर्विस लाइन जा रही है। एक तार कुछ दिन से जमीन पर पड़ा है जिस कारण बच्चे तथा सुबह-शाम सैर करने वाले लोग करंट की चपेट में आ सकते हैं। नगर पालिका बिजली के तार को हटाने का प्रयास नहीं कर रही। अगर कोई हादसा हुआ तो इसकी जिम्मेदारी नगर पालिका के अधिकारियों की होगी। लोगों ने विधायक से मांग की कि जल्द तार को सही करवाया जाए ताकि जानी नुकसान से बचाव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क में बिजली का तार की समस्या का अभी पता चला रहा है। इसके लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा।
- अभिलव महाजन, ईओ, नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed