{"_id":"62e6ca82e45d022e1d634ccc","slug":"election-udhampur-news-jmu265088651","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर व्यापार मंडल का चुनाव आज, वरमानी व खालसा दल में टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर व्यापार मंडल का चुनाव आज, वरमानी व खालसा दल में टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। उधमपुर व्यापार मंडल को अपना नया प्रधान सोमवार शाम तक मिल जाएगा। इसके लिए 1664 दुकानदार मतदान करने वाले हैं। चुनाव में वरमानी और खालसा दल आमने-सामने हैं, जो तीन पदों पर अपना भाग्य आजमा रहे हैं। रविवार तक इनका चुनाव प्रचार चलता रहा।
करीब तीन वर्ष के बाद व्यापार मंडल के चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव के लिए 8 जुलाई को नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई, और 13 जुलाई तक चलती रही। खालसा दल से संजीव शर्मा ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष, तरुण धरमानिया ने महासचिव और पंकज गुप्ता ने कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा है। वहीं, वरमानी दल से जितेंद्र वरमानी ने अध्यक्ष, राहुल मगोत्रा ने महासचिव और जितेंद्र कुमार गुप्ता ने कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा है।
सोमवार को होने वाले चुनाव में इनके बीच ही टक्कर होगी। दोनों दल कई दिनों से प्रचार में जुटे हैं। करीब तीन दिन से एक दूसरे पर कई तरह के आरोप भी लगाए हैं। पहली बार व्यापार मंडल के चुनाव में इतना रोमांच देखने मिल रहा है। शहरवासी भी इन चुनावों को लेकर उत्साहित हैं और देखना चाहते हैं कि कौन जीत हासिल कर अपनी ताकत दिखाएगा। संजीव शर्मा, तरुण और पंकज गुप्ता का नगर परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा सहयोग कर रहे हैं। इसलिए, इसको खालसा दल नाम दिया गया है।
विज्ञापन
------
पांच केंद्रों पर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होगा मतदान
व्यापार मंडल उधमपुर चुनाव समिति के अध्यक्ष एडवोकेट शशि कुमार ने कहा कि 1 अगस्त को होने वाले व्यापार मंडल के चुनाव के लिए पूरे प्रबंध कर लिए गए हैं। सुरक्षा के कड़े प्रबंध हैं, ताकि कोई गड़बड़ न हो। इसके लिए प्रशासन ने एक तहसीलदार और दो नायब तहसीलदार नियुक्त किए हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग ने भी सुरक्षा दी है। व्यापार मंडल के लिए 1664 पंजीकृत मतदाता हैं। मतदान प्रात: नौ बजे से सायं पांच बजे तक होगा। इसके लिए पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें एक मतदान केंद्र महिलाओं के लिए भी होगा। सभी पंजीकृत दुकानदार निडर होकर मतदान करने पहुंचें।