फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   election

छह अप्रैल को होंगे चैंबर आफ कॉमर्स उधमपुर के चुनाव

विज्ञापन
election
उधमपुर। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव छह अप्रैल को होंगे। इसके लिए वीरवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह जानकारी चुनाव समिति के चेयरमैन उमेश महाजन ने प्रेसवार्ता में दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चैंबर ऑफ कामर्स के चुनाव छह अप्रैल को करवाने का फैसला किया गया है। नामांकन पत्र सात से 13 मार्च तक भरे जाएंगे। इसमें एक हजार रुपये प्रति फार्म के रूप में लिए जाएंगे, जो लौटाए नहीं जाएंगे। नामाकंन पत्र 15 मार्च तक वापस लिए जा सकते हैं और जांच 16 मार्च को होगी। मदान छह अप्रैल को चबूतरा बाजार स्थित महाजन हाल में होगा, जिसके बाद मतगणना होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह चुनाव छह पदों प्रधान, वरिष्ठ उपप्रधान, उपप्रधान, महासचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए होगा। इन पदों के लिए 25 हजार की जमानत राशि देनी होगी, जबकि सचिव व कोषाध्यक्ष के पदों के लिए 15000 रुपये की जमानत राशि भरनी होगी। चुनाव में कुल 370 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिन सदस्यों को अगर कोई बकाया देना है तो वह पैसा जमा कर दें नहीं तो वह न तो चुनाव नहीं लड़ सकेंगे और न ही मतदान कर सकेंगे। इस मौके पर चुनाव समिति के सदस्य माम चंद मित्तल, प्रवीण रैणा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed