फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   education news

Udhampur News: 20 साल से एक ही कमरे में पढ़ने के लिए मजबूर बच्चे

विज्ञापन
education news
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर एक में स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल जखैनी 20 साल से एक कमरे में चल रहा है।
विज्ञापन

हालांकि शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को ऊंचा करने व बच्चों को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने की बात करता है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। स्कूल में अव्यवस्था के चलते सभी कक्षाएं एक ही कमरे में चलने के साथ ही बाकी स्कूल के कार्य भी यहीं होते हैं। स्कूल में न तो मैदान है और न ही शौचालय।
सरकार और शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में बच्चों का नामांकन बढ़ाने के लिए रैलियां सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक कर रहा है। वहीं दूसरी ओर सरकारी स्कूलों की दशा काफी दयनीय होने के साथ ही मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है। जखैनी स्कूल का निर्माण 2004 में हुआ था लेकिन आज भी इसकी दशा में बदलाव नहीं हो सका है।
विज्ञापन


कई बार बच्चों के अभिभावक विभाग से लगा चुके हैं गुहार
स्थानीय निवासी सूरमी देवी, अंकुश कुमार, नीशू देवी, राम लाल और ज्ञान शर्मा सहित अन्य का कहना था कि स्कूल में न तो इमारत है और न ही मूलभूत सुविधाएं। कई बार इस समस्या को लेकर अधिकारियों से मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे छोटे हैं, जिन्हें मजबूरन इसी स्कूल में पढ़ाना पड़ रहा है। उन्होंने शिक्षा विभाग से मांग की कि जल्द कोई नई जगह देखकर स्कूल की नई इमारत बनाई जाए ताकि बच्चों को आ रही परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संदर्भ में डिप्टी सीईओ कल्पना जसरोटिया का कहना था कि विभाग की ओर से लगातार स्कूल की नई इमारत बनाने के लिए जगह की तलाश की जा रही है। जैसे ही पर्याप्त जगह मिलती है, वैसे ही स्कूल की इमारत बनाने का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed