{"_id":"6984ed9b3b3f6efc4f0a8880","slug":"education-department-udhampur-news-c-10-1-jmu1060-829808-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बच्चे न चलाएं वाहन, प्रार्थना सभा और बैठक के जरिए जागरूक करे शिक्षा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बच्चे न चलाएं वाहन, प्रार्थना सभा और बैठक के जरिए जागरूक करे शिक्षा विभाग
विज्ञापन
- सड़क सुरक्षा नियमों को मजबूत करने के लिए मोटर व्हीकल विभाग ने लिखा पत्र, सीईओ से नोटिस जारी करने का किया आग्रह
रियासी। सड़क सुरक्षा नियमों को मजबूत करने के लिए मोटर व्हीकल विभाग ने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों द्वारा वाहन चलाने के बढ़ते मामलों पर कड़ा रुख अपनाया है। अनधिकृत चालकों, विशेष रूप से छात्रों द्वारा बाइक या कार चलाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए शिक्षा विभाग को सूचित किया गया है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट अफसर नासिर ए खान ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को स्कूलों को नोटिस जारी करने के लिए कहा है। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी को प्रार्थना सभा के अलावा अभिभावकों के साथ बैठक करने की योजना बनाने को कहा है। बैठक में नाबालिग चालकों के मुद्दों पर चर्चा होगी। अभिभावकों से आग्रह किया जाएगा कि वे अपने बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें।
ट्रांसपोर्ट अधिकारी के अनुसार हाल ही में कुछ प्रमुख स्थानों व सड़क मार्गों पर नाके लगाए गए जिसमें नाबालिग दोपहिया वाहन चलाते हुए पकड़े गए, जो स्कूलों के विद्यार्थी थे। वह बिना ड्राइविंग लाइसेंस व हेलमेट के वाहन चला रहे थे। नोटिस में शिक्षा विभाग को कहा कि वह सभी स्कूलों में नोटिस भेजकर नाबालिग विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन चलाने से रोकने के लिए विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाएं। कार्यक्रम में अभिभावकों को भी जागरूक किया जाए कि वह बच्चों को वाहन न चलाने दें। अगर बच्चा वाहन चलाने की जिद करता है तो उसे नियमों के बारे में बताएं।