फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Echo friendly crackers

जिले में चलाए जाएंगे के केवल ग्रीन पटाखे

विज्ञापन
Echo friendly crackers
उधमपुर के सुभाष स्टेडियम में पटाखों के स्टाल में खरीदारी लोग - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। दीपावली के मौके पर की जाने वाली आतिशबाजी पर जिला प्रशासन ने एक नया आदेश जारी किया है। जिसके तहत जिले में केवल ग्रीन पटाखे चलाने और बेचने की अनुमति होगी। इसके अलावा पटाखे केवल रात आठ से 10 बजे तक चलाए जा सकेंगे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन पहले ही सुभाष स्टेडियम में पटाखे की दुकानें लगाने की अनुमति दे चुका है। और अब मंगलवार देर रात को उपायुक्त इंदु कंवल चिब ने निर्देश जारी किया है कि शहर व ग्रामीण इलाकों में केवल ग्रीन पटाखे ही बेचे और चलाए जा सकेंगे। उपायुक्त ने पुलिस को साफ आदेश दिए हैं कि वह पटाखे बेचने के निर्धारित स्थान पर जाकर जांच करें कि स्टॉल पर केवल ग्रीन पटाखे बेचे जा रहे हैं। यदि कहीं प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे बेचे जा रहे हैं तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त के आदेशानुसार साइलेंट जोन जैसे अस्पताल, पीएचसी, शिक्षण संस्थान, आदि के सौ मीटर के अंदर आतिशबाजी पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। दीपावली के साथ गुरुपर्व के लिए भी यही नियम निर्धारित किए गए हैं। एसएचओ सहित सभी अधिकारी इस पर नजर रखेंगे। बुधवार शाम को सुभाष स्टेडियम में पटाखों के करीब 38 स्टॉल लग गए थे, और लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी थी। लेकिन, बहुत कम स्टॉलों पर ग्रीन पटाखे नजर आए। ज्यादातर पर पहले की ही तरह पटाखे बेचे जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed