फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   drug peddler go for judicial custody

Udhampur News: नशा तस्कर को 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा

Sat, 25 Jan 2025 12:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 25 Jan 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
drug peddler go for judicial custody
24 दिसंबर को रेहंबल पुलिस ने 7.6 ग्राम हेरोइन के साथ किया था गिरफ्तार
विज्ञापन

उधमपुर। रेहंबल पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपी को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत की मांग की थी।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने 24 दिसंबर को चक्क मोड़ पर एक युवक को जांच के लिए रोका था। इस दौरान उससे 7.6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान रोहित बक्शी निवासी चोपड़ा शाॅप के रूप में हुई थी। पुलिस ने नशीले पदार्थ को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया और इसके बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

हिरासत की अवधि समाप्त होने पर जांच अधिकारी पीएसआई मोहम्मद शफीक ने अदालत से फिर से आरोपी के न्यायिक रिमांड की मांग की थी। शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंस से उसे कोर्ट में पेश किया गया। बचाव पक्ष से मुख्य कानूनी सहायता बचाव वकील सुरिंदर खजूरिया उपस्थित रहे। बता दें कि आरोपी को 24 दिसंबर को गिरफ्तार किया था और वह 10 जनवरी को इस मामले में दिए गए पहले रिमांड के तहत न्यायिक हिरासत में है। अदालत ने कहा कि आरोपी के खिलाफ लगाए गए अपराध जघन्य और गैर-जमानती हैं और निवेश प्रारंभिक अवस्था में है। इसलिए, न्यायिक हिरासत की अनुमति दी जाती है। आरोपी को सात फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस अवधि के दौरान वह जिला जेल उधमपुर में रहेगा और इसकी समाप्ति के बाद उसे अगले आदेश के लिए अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed