फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Discussion on cultural activities and tricolor hoisting

सांस्कृतिक गतिविधियों और तिरंगा फहराने पर चर्चा

विज्ञापन
Discussion on cultural activities and tricolor hoisting
किश्तवाड़। डीसी अशोक शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर एक बैठक हुई। इसमें सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, सुरक्षा पास, बैठने की व्यवस्था, सजावट, शहनाई वादन सहित बिजली और पानी की आपूर्ति, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाएं, निमंत्रण पत्र, सांस्कृतिक गतिविधियां और तिरंगा फहराने के संदर्भ में चर्चा हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले की सभी पंचायतों, तहसीलों और प्रखंडों में समारोह के सुचारू संचालन के लिए व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सभी स्थानों पर होर्डिंग्स के माध्यम से कोविड-19 के बारे में भी जागरूक करने पर जोर दिया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि समारोह स्थल के अंतिम चयन को संबंधित समिति की ओर से एक सप्ताह में अंतिम रूप दिया जाएगा। सभी आमंत्रितों के बैठने की उचित व्यवस्था करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

संबंधितों को समारोह के दौरान कोविड-19 उचित व्यवहार के साथ कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए थे। सीएमओ को समारोह की पूर्वाभ्यास गतिविधियों की शुरुआत से ही प्रतिभागियों की थर्मल जांच के लिए डॉक्टरों और पैरामेडिक्स की एक टीम तैनात करने के निर्देश दिए गए। पुलिस, सशस्त्र, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, वन सुरक्षा बल, एनसीसी सहित विभिन्न दल मार्च पास्ट में भाग लेंगे और बैंड की व्यवस्था भी करेंगे। बैठक में एडीसी किशोरी लाल शर्मा, एएसपी राजेंद्र सिंह, एसीडी किशोर सिंह कटोच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed