फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   dhar road, women college, road condition

Udhampur News: धार रोड कल्लर से महिला कॉलेज तक मार्ग खस्ताहाल, छात्राएं परेशान

विज्ञापन
dhar road, women college, road condition
उधमपुर। धार रोड कल्लर से महिला कॉलेज तक सड़क बदहाल है। जगह-जगह गड्ढों के कारण छात्राओं के साथ राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़क से न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है बल्कि हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। बारिश में स्थिति और गंभीर हो जाती है। गड्ढे में पानी भरने से वाहन चालक गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाते। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों के चोटिल होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन


छात्रा मोनी देवी और अंजली ठाकुर ने बताया कि खस्ता सड़क के कारण पढ़ाई के साथ सुरक्षा प्रभावित हो रही है। हम समय गिरने का डर रहता है। दोपहिया वाहनों का संतुलन बिगड़ रहा है। दुकानदारी भी खासे परेशान हैं। वे बताते हैं कि रोजाना मार्ग से गुजरना मुश्किल हो गया है। देर रात घर जाते समय दिक्कत होती है। ज्ञानचंद ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने और गड्ढों को भरने की मांग की है। उधर नगर परिषद के सीईओ सद्दाम हुसैन ने बताया कि वित्तीय वर्ष की योजना में सड़क को प्राथमिकता दी जाएगी और योजना के बाद जल्द कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed