फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Devika river

Udhampur News: महाशिवरात्रि की तैयारियों के बीच ऐसी अव्यवस्था... 187 करोड़ बह गए, देविका फिर भी बदहाल

विज्ञापन
Devika river
- गंदगी से पटी पवित्र नदी, प्रशासन की उदासीनता पर उठे सवाल
विज्ञापन

उधमपुर। महाशिवरात्रि के लिए शहर में भव्य आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। मंदिर सजाए जा रहे हैं। रंग-रोगन का काम शुरू हो चुका है। इसके विपरीत उधमपुर की पहचान कही जाने वाली पवित्र देविका नदी की स्थिति खराब है। बताया जा रहा है कि इसी नदी के पानी से कई मंदिरों में जलाभिषेक होंगे। नदी में प्लास्टिक, शराब की बोतलें, जूते-कपड़े और नालों का गंदा पानी बहाया जा रहा है जिससे लोगों की आस्था से खिलवाड़ हो रहा है।
स्थानीय वासियों के अनुसार समस्या बताने के बावजूद समाधान नहीं हो पा रहा है। हैरानी की बात है कि पवित्र नदी में गंदगी को लेकर जनप्रतिनिधियों से लेकर संगठन मौन हैं। प्रशासन की उदासीनता के कारण नदी अपने वजूद को खो रही है।
विज्ञापन

सरकार ने देविका के पुनरुद्धार के नाम पर राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना के तहत 187 करोड़ रुपये खर्च किए। सीवरेज नेटवर्क, एसटीपी, घाट सौंदर्यीकरण और पार्क बनाए गए, लेकिन नदी साफ नहीं हो सकी। दोहरी मानसिकता ऐसी है कि सुबह-शाम पूजा, आरती हो रही है और बाद में नदी में कचरा, मल और नाले का पानी डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आस्था से खिलवाड़
नीलमत पुराण में वर्णित गंगा की बड़ी बहन कही जाने वाली देविका सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि डुग्गर संस्कृति की आत्मा है। गुप्त गंगा के नाम से पूजी जाने वाली नदी के तट पर अंतिम संस्कार से मोक्ष की मान्यता है। जहां अस्थियां स्वतः विलीन हो जाती हैं, वहां शराब की बोतलें और प्लास्टिक तैर रहा है। इससे सभ्यता और संस्कारों का अपमान हो रहा है। जनप्रतिनिधि कई मंचों से विकास और आस्था के बड़े भाषण देते हैं, लेकिन देविका की दुर्दशा पर सख्त कदम उठाने की हिम्मत किसी में नहीं दिखती। प्रशासन कभी-कभार फोटो खिंचवाने के लिए सफाई अभियान चलाता है और फिर आंखें मूंद लेता है।


जब तक शहरवासियों को भी जिम्मेदारी का अहसास नहीं होगा, तब तक देविका को पूरी तरह से स्वच्छ और संरक्षित कर पाना संभव नहीं है। मां मानकर पूजना और फिर उसी नदी में गंदगी डालना आस्था नहीं है। इसलिए शहरवासियों को देविका की पवित्रता को बनाए रखने में सहयोग की जरूरत को समझना होगा। बहरहाल देविका की स्वच्छता और संरक्षण को लेकर प्रशासन काम कर रहा है और बजट सत्र के बाद नवीन योजनाओं पर बात की जाएगी। महाशिवरात्रि से पहले देविका को स्वच्छ बनाने के लिए नगर परिषद को कहा जाएगा
-पवन कुमार गुप्ता, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article