{"_id":"6a038a0ca1627dbdfd0d2b0d","slug":"devika-project-allegations-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-135865-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: देविका परियोजना में अनियमितताओं के आरोप, जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: देविका परियोजना में अनियमितताओं के आरोप, जांच की मांग
विज्ञापन
उधमपुर। देविका नदी के संरक्षण के लिए शुरू की गई परियोजना अब विवादों में आ गई है। लोक विकास दल और पैंथर्स पार्टी इंडिया ने सीवरेज कार्यों में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
लोक विकास दल के अध्यक्ष विक्रम सिंह सलाथिया ने कहा कि शहर के कई हिस्सों में सीवरेज लीकेज और ओवरफ्लो के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण एजेंसी ने नियमों और एमओयू के प्रावधान का उल्लंघन किया है जिससे दूषित पानी सड़कों पर बह रहा है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
दूसरी ओर, पूर्व मंत्री हर्षदेव सिंह ने सीवरेज एंड ड्रेनेज कार्यालय जम्मू में अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने 186 करोड़ की परियोजना को करोड़ों का घोटाला करार देते हुए जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत से जनता के पैसे की लूट हुई है। सीवरेज का गंदा पानी पीने के पानी में मिल रहा है जिससे वार्ड छह के लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें पता चला कि ठेकेदार पैसे लेकर दिल्ली भाग गया है जबकि दस साल तक मरम्मत करने का काम करवाना था। नेताओं ने उपराज्यपाल और जिला प्रशासन से मांग की है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और शहर की सीवरेज व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए।