{"_id":"633885d923ad4f4fa243275c","slug":"development-udhampur-news-jmu2692674144","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनैनी के जुगधार में खोदाई के दौरान मिलीं प्राचीन मूर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिनैनी के जुगधार में खोदाई के दौरान मिलीं प्राचीन मूर्तियां
विज्ञापन
चिनैनी के जुगधार में खुदाई के दौरान निकली प्राचीन मूर्तियां :- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। चिनैनी के जुगधार में पूजा शेड के लिए की जा रही खोदाई के दौरान पत्थर की कई मूर्तियां बरामद हुई हैं। इन्हें अभी जुगधार में ही रख गया है और पुरातन सभ्यता के जानकारों को इसकी जानकारी दी गई है।
बाबा जुग देव ट्रस्ट कमेटी के चेयरमैन बलदेव सिंह ने जानकारी दी कि चिनैनी से करीब 20 किलोमीटर दूर जुगधार में बाबा जुग का प्राचीन मंदिर है। यहां पहुंचने के लिए अब भी पैदल रास्ता है और पहुंचने में चार घंटे लगते हैं। यहां हर वर्ष 31 मई को मेले का भी आयोजन होता है। जुगधार में समिति पूजा शेड की खोदाई करवा रही थी। तभी वहां भारी भरकम पत्थर की मूर्तियां बरामद हुई हैं।
बताया कि उनमें सूर्य देव की आकृति वाली मूर्ति, शिवलिंग, पत्थर का घड़ा और कई प्राचीन मूर्तियां मिली हैं। कमेटी सदस्यों ने उन्हें जुगधार में ही रख दिया है। पुरातन सभ्यता के जानकार अधिकारियों को जानकारी दी गई है। विशेषज्ञों के आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि ये किस किस देवता की मूर्ति हैं, और कितने वर्ष पुरानी हैं। वहीं, मूर्तियों की सूचना के बाद आसपास के लोग भी इन्हें देखने पहुंच रहे हैं।