फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   development

स्थानीय निवासियों की मांग पर सेना ने बनाया इंसानियत पुल

विज्ञापन
development
फोटो...भारतीय सेना ने आम जनता के लिए लोहे का ब्रिज बनाकर दिया ब्रिगेडियर ने उद्घाटन किया। - फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। सेना ने जिले के छात्रू उपमंडल के दूरदराज क्षेत्र जल्ला गांव में आम जनता के लिए एक लोहे के पैदल पुल का निर्माण किया है। सेना ने इसका नाम इंसानियत ब्रिज रखा।
विज्ञापन

हाल ही में जल्ला गांव का एक लड़का लकड़ी के पुल से गिर गया था। इसके कारण लोगों जल्ला गांव के लिए स्थायी पुल की मांग की थी। उन्होंने मदद के लिए सेना से संपर्क किया, और आवश्यकता का आकलन करने के बाद स्थानीय राष्ट्रीय राइफल्स 11 बटालियन ने लोगों के लिए एक 45 फुट लंबा और तीन फुट चौड़ा लोहे का पुल बना दिया। यह पुल एक बार में पांच से छह व्यक्तियों के भार को सहन कर सकता है।
विज्ञापन

लोग इसका उपयोग मवेशियों की आवाजाही के लिए भी कर सकते हैं। सेना की इस पहल ने आवाम से रिश्ता और मजबूत किया है। इस पुल का उद्घाटन सोमवार को कमांडर 9 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स ब्रिगेडियर प्रणब मिश्रा ने नागरिकों और प्रशासन की उपस्थिति में किया। सुदूर क्षेत्र के लोगों को समर्पित इस लोहे के पुल ने दूरी भी कम कर दी है। दूरदराज के गांव जल्ला से छात्रू शहर तक सात किलोमीटर की दूरी चलकर तय करनी पड़ती थी। इस प्रयास ने लोगों ने सेनी की सराहना की है।

फोटो...भारतीय सेना ने आम जनता के लिए लोहे का ब्रिज बनाकर दिया ब्रिगेडियर ने उद्घाटन किया।

फोटो...भारतीय सेना ने आम जनता के लिए लोहे का ब्रिज बनाकर दिया ब्रिगेडियर ने उद्घाटन किया।- फोटो : UDHAMPUR

फोटो...भारतीय सेना ने आम जनता के लिए लोहे का ब्रिज बनाकर दिया ब्रिगेडियर ने उद्घाटन किया।

फोटो...भारतीय सेना ने आम जनता के लिए लोहे का ब्रिज बनाकर दिया ब्रिगेडियर ने उद्घाटन किया।- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed