फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   development news

Udhampur News: सेरबाला में पांच बावलियों की होगी मरम्मत, ग्रामीणों को मिलेगी पेयजल समस्या से राहत

विज्ञापन
development news
-ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने टेंडर जारी किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ग्रामीण इलाकों में पेयजल का सबसे बड़ा स्रोत माने जाने वाली प्राकृतिक बावलियों के रखरखाब को लेकर जारी प्रयास में अब ब्लाॅक घोरड़ी की पंचायत सेरबाला में 5 बावलियों की मरम्मत कराई जाएगी। इसको लेकर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने डीडीसी कैपेक्स बजट के तहत टेंडर जारी कर दिया है। इस कार्य पर लगभग 4.65 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
गौरतलब है कि दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मियों के दिनों में पेयजल संकट गंभीर समस्या बन जाता है। खासकर पहाड़ी इलाकों में बसे गांवों के लोग रोज़ाना पानी की कमी से जूझते हैं और कई बार दूर-दराज से पानी लाना पड़ता है। बावलियां इन इलाकों में स्वच्छ जल का प्रमुख स्रोत रही हैं लेकिन समय पर मरम्मत और देखभाल न होने के कारण इनमें से कई बावलियां जर्जर हो चुकी थीं। स्थानीय निवासी काफी समय से इनकी मरम्मत की मांग कर रहे थे। वहीं अब ग्रामीण विकास विभाग की ओर से टेंडर जारी होने के बाद अब उम्मीद जगी है कि आगामी कुछ महीनों में इन बावलियों की मरम्मत पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


स्थानीय विक्रांत सिंह, संजय कुमार, राजकुमार, रविन्दर सिंह ने कहा कि बावलियों की मरम्मत होने से ग्रामीणों को न सिर्फ साफ और पर्याप्त पानी मिलेगा बल्कि महिलाओं और बच्चों को भी पानी के लिए लंबी दूरी तय करने से निजात मिलेगी। यह काफी सराहनीय प्रयास है और यदि समय-समय पर इस तरह की मरम्मत होती रहे तो पेयजल संकट काफी हद तक दूर किया जा सकता है। फिलहाल, विभाग की ओर से मरम्मत कार्य को लेकर शुरू की गई कवायद बड़ी राहत की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------

पंचायत सेरबाला की 5 बावलियों के मरम्मत कार्य को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है और इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।--एक्सईएन मो. अनवर, ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article