{"_id":"623f5c85e661a8028054994a","slug":"demand-udhampur-news-jmu25653039","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ नागरिकों की रेल यात्रा में बहाल हो रियायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ नागरिकों की रेल यात्रा में बहाल हो रियायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। वरिष्ठ नागरिक क्लब ने साप्ताहिक बैठक में प्रमुख रूप से रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों के लिए लागू यात्रा रियायतों का मुद्दा उठाया। इस दौरान मौजूद सदस्यों ने यात्रा के लिए वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली रियायत की बहाली की मांग की।
क्लब के अध्यक्ष महादीप सिंह जंवाल ने कहा कि रेलवे ने मार्च 2020 से कोविड-19 के कारण वरिष्ठ नागरिकों की रियायतें निलंबित कर लगभग चार करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा के लिए पूरा किराया देने के लिए मजबूर किया है। चूंकि, अब हालात लगभग सामान्य हो गए हैं, तो उनका मानना है कि इन यात्रा रियायतों को तुरंत बहाल करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न देशों जैसे बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, पुर्तगाल, स्पेन, इत्यादि के अपनाए पैटर्न पर सभी केंद्रीय व राज्य के स्वामित्व वाले परिवहन पर भी रियायती यात्रा के लिए ट्रैवल कार्ड जारी करने चाहिए। मोदी सरकार वरिष्ठ नागरिकों के बारे में बहुत चिंतित है, और समाज के इस वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा भी होती रहती है। लेकिन, रेल यात्रा में छूट की ओर ध्यान देने की आवश्यकता प्रधानमंत्री के विचार से दूर है। बैठक में कार्यकारी निकाय और सलाहकार बोर्ड के सदस्य राज गुरु, शाम लाल गुप्ता, रमेश कुमार शर्मा, मोहन सिंह, प्रीतम सिंह, गिरधारी लाल, सुशील कुमार, विजय कुमार, आदि मौजूद थे।