फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Demand for Repair of Road

Udhampur News: कंडोग्लू मोड़ से गुल्लीगला तक दस किलोमीटर मार्ग की मरम्मत की जाए

विज्ञापन
Demand for Repair of Road
रामनगर। पंचोड इलाके में खस्ताहाल मार्ग को लेकर बैठक के दौरान चर्चा करते गांववासी।
रामनगर। तहसील बसंतगढ़ के पंचोड़ इलाके में पड़ता कंडोग्लू मोड़ से गुल्लीगला तक दस किलोमीटर मार्ग की खस्ता हालत को लेकर गांव वासियों ने मंगलवार को बैठक कर प्रशासन से इसकी मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन

बाबा वासुकी नाग मंदिर कलयाह परिसर में दुकानदार गणेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। ग्रामीणों ने दस किलोमीटर मार्ग की खराब दशा को सुधारने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग के अधीन पड़ते मार्ग की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू नहीं हुआ तो सभी लोग बसंतगढ़ रामनगर मार्ग बंद कर संबंधित विभाग तथा बसंतगढ़ प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

गणेश कुमार, ग्रामीण अशोक कुमार, प्रीतम कुमार ने बताया कि यह मार्ग गंदटॉप से कुछ दूरी पहले कंडोग्लू मोड़ से पंचोड़ इलाके की तरफ जाता है। मार्ग का निर्माण कार्य 2007 वर्ष में पीएमजीएसवाई विभाग ने पहला चरण का निर्माण कार्य शुरू करवाया था। इतने वर्ष बीत जाने के बाद मार्ग का निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

2024 में इस मार्ग पर बस सेवा शुरू हुई। सभी वाहन रामनगर से पंचोड़ गांव तक चलते हैं परंतु मार्ग की दशा खराब होने पर यात्री बसों के चालक भी परेशान हो रहे हैं। मार्ग की मरम्मत कराने के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया परंतु अधिकारियों की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

अब ग्रामीणों ने फैसला लिया है प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग की ओर से मार्ग की दशा को जल्द ठीक करने का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया गांव के सभी ग्रामीण गंद टॉप आकर बसंतगढ़ रामनगर मार्ग बंद करके धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। इस अवसर पर कुलदीप कुमार, ध्यान सिंह, राजकुमार, सुभाष चंद्र, ओमकार चंद्र, कृष्ण चंद्र अन्य ग्रामीण बैठक में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed