फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Demand For Install the Street Lights

Udhampur News: व्यापारियों ने स्ट्रीट लाइटें लगाने व अतिक्रमण हटाने की मांग उठाई

विज्ञापन
Demand For Install the Street Lights
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। कारोबारियों ने शहर में कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें लगाने और अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी की अध्यक्षता में कोर्ट रोड स्थित कार्यालय में सोमवार को सदस्यों की बैठक हुई।

इसमें शहर व उसके साथ लगते आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में दुकानदारों ने भाग लिया। इस दौरान दुकानदारों को आ रही परेशानियों पर विचार-विमर्श करने के साथ शहर में आ रही पार्किंग की समस्या पर चर्चा की गई। दुकानदारों ने अति व्यस्त बाजारों में दुकानों के आगे रेहड़ी-फड़ी लगने से होने वाली समस्या का समाधान करवाने के लिए प्रधान से गुहार लगाई। समस्याएं सुनने के बाद प्रधान ने आश्वस्त किया कि जल्द ही खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों व अवैध तरीके से दुकानों के आगे लगनी वाली रेहड़ी व फड़ियों को लेकर नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से बात कर इसका समाधान करवाने का प्रयास करेंगे। बैठक में रमण कुमार, राहुल मगोत्रा, अजय सहगल, विजय कुमार, नितिन कुमार, रमेश गुप्ता व अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed