{"_id":"617d8f4ba8c862657706e496","slug":"death-udhampur-news-jmu246933657","type":"story","status":"publish","title_hn":"देस राज की भांजी ने गेट खोलने वाले व्यक्ति पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देस राज की भांजी ने गेट खोलने वाले व्यक्ति पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के वार्ड 11 में संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मरे व्यक्ति की भांजी ने गेट खोलने वाले व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। शनिवार को शहर पहुंची महिला का कहना है कि उसके मामा की सोची समझी साजिश के तहत हत्या की गई है।
उनकी मांग है कि पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच करे, और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। इस मामले में पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जो हादसे के समय मौके पर मौजूद था। शनिवार को देस राज के रिश्तेदार उधमपुर पहुंचे और इनकी निगरानी में पोस्टमार्टम किया गया।
मौके पर मौजूद भांजी विद्या देवी ने कहा कि उनका मामा लंबे समय से उधमपुर शहर में दिहाड़ी लगाने का काम कर रहा था। वीरवार देर रात को उसकी हत्या कर दी गई है। मौके के हालात को देख कर साफ पता चलता है कि उसकी हत्या की गई है। एक अज्ञात व्यक्ति मकान के अंदर पाया गया है। उसने दरवाजा खोलने में समय लगाया था। जब उसको आग के बारे में पूछा गया था तो उसका कहना था कि उसने हाथ सेंकने के लिए आग लगाई हुई थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कमरे में आग लगना और केवल चारपाई का जलना हत्या की तरफ इशारा करता है। इसमें कोई शक नहीं है कि सोची समझी साजिश के तहत उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में एसएचओ चमन गोरखा का कहना है कि पुलिस अभी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है।
गौरतलब है कि वीरवार देर रात को देस राज की सोते समय चारपाई में आग लगने पर मौत हो गई थी। घटना का पता जब मकान मालिक को चला तो वह मौके पर पहुंचा और दरवाजे पर अज्ञात व्यक्ति को देखा। जिसने गेट खोलने में आनाकानी की थी। देस राज रामनगर के सामना बंज का रहने वाला था। उसके दो बच्चे और एक बूढ़ी मां है।