{"_id":"67e05c405d41d091970a55d2","slug":"deadly-attack-on-ddc-member-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-121628-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: ब्लाक जगानू के डीडीसी सदस्य पर जानलेवा हमला, बाजू टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: ब्लाक जगानू के डीडीसी सदस्य पर जानलेवा हमला, बाजू टूटी
विज्ञापन
उधमपुर। जीएमसी उधमपुर में उपचार कराते डीडीसी सदस्य परीक्षित सिंह: संवाद
- कल्लर इलाके में शनिवार रात दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, दोनों गिरफ्तार
-आरोपियों ने पहले गाड़ी को रोका, फिर अचानक हमला बोल दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के कल्लर इलाके में शनिवार रात दो युवकों ने ब्लाक जगानू से जिला विकास परिषद (डीडीसी) सदस्य परीक्षित सिंह पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई। बेसबॉल बैट से किए गए हमले में उनकी एक बाजू टूट गई और सिर पर भी चोट आई है। जीएमसी उधमपुर में उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर है।
हमला रात लगभग नौ बजे किया गया। घटना सड़क किनारे लगे एक सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रोहित मन्हास और विवेक मन्हास निवासी धंदाल, जगानू उधमपुर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक परीक्षित सिंह अकेले अपनी गाड़ी से शहर के बट्टल बालियां रोड स्थित अपनी बहन के घर से वापस रठियान स्थित अपने घर को लौट रहे थे। रास्ते में कल्लर के समीप एक गाड़ी ने उनका रास्ता रोका जिसमें सवार दो युवक बाहर निकले और डीडीसी सदस्य पर बेसबॉल बैट से हमला कर दिया। युवकों ने उन्हें घसीट कर गाड़ी से बाहर निकालने का प्रयास किया।
पुलिस ने हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया है। आगे की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक 22 मार्च 2025 को थाना उधमपुर में अज्ञात व्यक्तियों की ओर से डीडीसी सदस्य पर हमला करने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद उधमपुर पुलिस ने दो आरोपियों रोहित मन्हास और विवेक मन्हास की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जसवंत सिंह के बेटे हैं, जो धंदाल जगानू के निवासी हैं। पूछताछ में युवकों ने खुलासा किया कि कुछ महीने पहले हुए झगड़े और व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण ही उन्होंने यह हमला किया।
विज्ञापन
उधर, परीक्षित सिंह ने कहा कि हमला हत्या के इरादे से किया गया था। आरोपियों के पास बेसबॉल बैट और तेजदार हथियार थे। उन्होंने गाड़ी रुकवा कर हमला कर दिया। वह किसी तरह गाड़ी भगाकर वहां से भागे। उन्होंने पुलिस से आरोपी युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
वहीं, डीएसपी मुख्यालय प्रह्लाद कुमार ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या प्रयास का केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई है। आरोपियों से हमले में इस्तेमाल बेसबॉल बैट भी बरामद किया गया है।