फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   dc news

Udhampur News: शिवरात्रि पर निर्बाध बिजली-पानी देने का निर्देश

विज्ञापन
dc news
उधमपुर। महाशिवरात्रि और रमजान को लेकर डीसी सलोनी राय ने एसएसपी आमोद अशोक नागपुरे व जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ डीसी कार्यालय में बैठक की।
विज्ञापन

इसमें सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक में सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता, निर्बाध बिजली आपूर्ति, प्राथमिक चिकित्सा, स्वच्छता, फायर टेंडर की तैनाती, कचरा संग्रहण, पुलिस कर्मियों की तैनाती और यातायात प्रबंधन आदि विभिन्न व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन के दौरान अचूक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों के प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। डीसी ने मजबूत सुरक्षा उपायों की आवश्यकता पर जोर दिया और पुलिस विभाग को किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया। सीएमओ को चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए एंबुलेंस के साथ स्वास्थ्य टीमों को तैनात करने का निर्देश दिया गया। जल शक्ति विभाग को पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया, जबकि एक्सईएन जेपीडीसीएल को त्योहार के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं त्योहारों के चलते शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए डीसी ने सीईओ नगर पालिका को सक्रिय कदम उठाने का निर्देश दिया और स्वच्छता बनाए रखने में जनता के सहयोग का आग्रह किया।

इसके अलावा यातायात पुलिस को सुचारु वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यातायात प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में कर्मियों को तैनात करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान डीसी ने प्रतिभागियों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और जेके समाधान पोर्टल के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed