फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   dc, meeting, traffic rules

Udhampur News: ओवरलोडिंग व बिना हेलमेट और ओवरस्पीड पर बढ़ेगा जुर्माना

विज्ञापन
dc, meeting, traffic rules
उधमपुर। शहर में बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए डीसी मिंगा शेरपा ने मंगलवार को अधिकारियों और ट्रांसपोर्ट यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान ओवरलोडिंग, अस्थायी पार्किंग और शहर की सड़कों को जाममुक्त बनाने पर चर्चा हुई। डीसी ने पुलिस को ट्रैफिक सुचारु करने के लिए कहा। सड़क सुरक्षा नियमों का प्रचार-प्रसार करने और सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए सुधारात्मक कदम उठाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

एआरटीओ और ट्रैफिक विभाग को ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट और ओवरस्पीड जैसे अपराध पर जुर्माना बढ़ाने के निर्देश दिए। ईई पीएचई लीकेज वाले पानी के पाइप ठीक करवाने के साथ ही नगर परिषद सीमा में आने वाली सभी सड़कों का पैचवर्क करने को कहा। एआरटीओ को वाहनों के लिए निर्धारित स्टॉपेज पॉइंट चिह्नित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। शहरवासियों को जाम और अव्यवस्था से निजात दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में एडीडीसी जुगल किशोर, एडीसी प्रेम सिंह सहित ट्रैफिक पुलिस, मोटर व्हीकल विभाग और नगर परिषद के अधिकारी व ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed