फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   DC gets a face-off with the villagers through Facebook, new initiative

फेसबुक के जरिये जिलावासियों से रूबरू हुईं डीसी, नई पहल

विज्ञापन
DC gets a face-off with the villagers through Facebook, new initiative
उधमपुर। जिला की आम जनता की समस्याओं और मांगों को सुनने के लिए उपायुक्त इंदु कंवल चिब ने फेसबुक पर ई-रूबरू के माध्यम से आम जनता के साथ बातचीत कर शिकायतें सुनीं। आधे घंटे के लाइव इंटरएक्टिव कार्यक्रम के दौरान करीब 43 हजार लोग जुड़े हैं। लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए डीसी की अनूठी पहल की सराहना की।
विज्ञापन

जिलेभर के लोगों ने अपने मुद्दों और समस्याओं को साझा किया। इसमें वार्डों में सीसीटीवी कैमरा की स्थापना, आंतरिक सड़कों की ब्लैक टॉपिंग, सलाथिया चौक मेटाडोर का स्थानांतरण अन्य स्थानों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचाव, ग्रामीण इलाकों में पीने के पानी की कमी, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की कमी, उधमपुर से चिनैनी रोड की खस्ताहालत, पायलट हाई स्कूल के पास जगानू मोड में अतिक्रमण, चेरी स्याल में बावली के पानी की बरबादी, प्रत्येक वार्ड में सफाई कर्मचारियों की उपलब्धता, देविका पानी की सफाई, मानतालाई से लाट्टी सड़क की दुर्दशा, मानसर रोड का रखरखाव, धार रोड की डबल लेनिंग, हर चौक पर ट्रैफिक लाइट की स्थापना, कचरा डंपिंग सड़क पर या शहर में नहीं होना चाहिए, उधमपुर में आवारा पशुओं की परेशानी, पिंगला माता, चौंतरा माता, रामनगर शिव मंदिर को पर्यटन में लाने, यातायात सुविधा, पार्किंग सुविधा आदि समस्याओं को उजागर किया। उपायुक्त ने स्थानीय लोगों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों और मांगों का जवाब दिया और उनके समय पर समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed