फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   dc action

किल वेस्ट मशीनरी का जिला विकास आयुक्त ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
dc action
सुई इलाके में किल वेस्ट प्लांट का उद्घाटन करते जिला आयुक्त डा. पीयूष सिंगला व अन्य। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जम्मू कश्मीर में उधमपुर कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करने वाला पहला जिला बन गया है। जिला प्रशासन और अर्बन लोकल बाडी के प्रयास से सुई इलाके में लगाए गए किल वेस्ट प्लांट का शनिवार को जिला आयुक्त डॉ. पीयूष सिंगला ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस प्लांट के काम करने से शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। प्लांट से निकलने वाली राख का लाभ भी लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे जिला आयुक्त ने किल वेस्ट प्लांट का उद्घाटन किया। उनके साथ डायरेक्टर लोकल बाडी जम्मू वीर जी. हंगलू भी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद डीसी ने कंपनी के अधिकारी से प्लांट के काम करने से संबंधित पूरी जानकारी हासिल की। अधिकारी ने बताया कि इसमें हर रोज करीब तीन टन सूखे कूड़े को नष्ट किया जाएगा। इससे निकलने वाली राख को कई काम में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे टाइलें बनाई जा सकती हैं, और इन टाइलों को गलियों में लगाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। डीसी ने कहा कि करीब आठ माह पहले पायलट आधार पर इस मशीनरी को लगाने की योजना तैयार की थी। इस प्लांट को चलाने के लिए ईंधन की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे बिना किसी परेशानी के गंदगी को जलाया जा सकेगा। अगर इसमें कामयाबी मिल जाती है तो इस प्लांट का विस्तार भी किया जा सकता है। कूड़े के जलने के बाद निकलने वाली राख से आसपास के गांव में विकास कार्य कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन

शहर से हर रोज करीब 30 टन कूड़ा बाहर फेंका जाता है, लेकिन अब काफी सूखी गंदगी को नष्ट किया जा सकेगा। सूखे कूड़े को अलग से जमा कर सफाई कर्मचारियों को देने के लिए शहरवासियों को भी जागरूक किया जाएगा। शहर से निकलने वाले कूड़े निस्तारण के लिए आने वाले समय में और भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज किल वेस्ट के शुरू होते ही जिला उधमपुर कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करने वाला जम्मू कश्मीर का पहला जिला बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बीडीसी चेयरमैन बलवान सिंह, नगर परिषद चेयरमैन डा. जोगेश्वर गुप्ता, एडीडीसी अशोक कुमार, एडीसी डा. गुरविंद्र जीत सिंह, एसएसपी राजीव ओम प्रकाश पांडे, नगर परिषद सीईओ संतोष कोतवाल, पार्षद विक्रम सलाथिया, पार्षद अनिल अरोड़ा, पार्षद दर्शन कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद थे

इनसेट
छह कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर किया गया है तैयार
किल वेस्ट प्लांट में कूड़े के निस्तारण के लिए नगर परिषद ने छह सफाई कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर तैयार किया है। तैयार किए गए सभी छह सफाई कर्मचारी बारी बारी से किल वेस्ट प्लांट पर काम करेंगे। इनका काम केवल कूड़े को जलाना और इससे निकलने वाली राख को अलग रखने का होगा। प्लांट के देख रेेख की जिम्मेदारी भी इन्हीं कर्मचारियों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed